आज हम बात कर रहे है, विश्व के सबसे छोटे देश की जिसकी कुल जनसंख्या 27 है इस विश्व के सबसे छोटे देश का नाम सीलैंड (SEALAND) है|
यह इंग्लैंड के पास सफोल्क से 10 किलोमीटर दूर स्थित है | इस लैंड को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने समुद्री किले पर बनाया था |
इस देश पर माइक्रो नेशन के जैसे कई लोगों का कब्जा रहा और 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के व्यक्ति ने खुद को सीलैंड का राजा घोषित कर दिया तथा अब इस देश पर रॉय बेट्स के बेटे का माइकल शासन है |
इस सीलैंड को माइक्रो नेशन को छोटा देश कहते है। हालांकि इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली। सीलैंड की अपनी currency और stamp ticket भी है।
इस देश का क्षेत्रफल काफी कम है और इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। इंटरनेट पर सीलैंड के बारे में पता चलने पर विश्व भर से खूब donation दिया गया।
इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिलने पर दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी को माना जाता है। वेटिकन सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो चुकी है।
दुनिया की 9 रहस्यमय और अनोखी जगह (Mysterious Place)
इस देश का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां की population 800 है । Vatican City देश Europe महाद्वीप पर स्थित है। यह विश्व का सबसे छोटा, स्वतंत्र देश है।
ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु Pope का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है।
इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं | सीलैंड की रियासत की यात्राओं को आम तौर पर अनुमति नहीं दी जाती है, और आपको वहां ले जाने के लिए एक नाव की पूर्व व्यवस्था की आवश्यकता होगी।