रोम के कोलोसियम और ताजमहल जैसे कुछ मानव निर्मित आश्चर्यों से लगभग पूरी दुनिया परिचित है, लेकिन कुछ ऐसी भी वास्तु कृतियाँ हैं, जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं| आज हम आपका परिचय कुछ ऐसे ही अद्भुत स्थलों से करा रहे हैं|
1. Great Mosque of Djenne, Mali, Africa:
माली की भव्य मस्जिद जेंने – यह अफ्रीका के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और यूनेस्को का एक विश्व विरासत स्थल है।
2. Chand Bawdi, Rajasthan, India:
चाँद बावड़ी, भारत में राजस्थान के आभानेरी गांव में स्थित एक कुआँ।
3. Sansad Palace, Bucharest, Romania:
बुखारेस्ट, रोमानिया में संसद पैलेस। यह शायद दुनिया की सबसे बड़ी नागरिक प्रशासन इमारत है।
4. Stari Most Stone Arch Bridge, Bosnia and Herzegovina:
बोस्निया और हर्जेगोविना के मोस्टार शहर का स्तारी ब्रिज यानी ओल्ड ब्रिज। यह 16 वीं सदी में बने तुर्क पुल, जो 1993 में क्रोएट-बोस्निया युद्ध के दौरान नष्ट हो गया था, को पुनर्निर्मित करके बनाया गया है।
5. Kumbhalgarh Fort, Rajasthan, India:
कुम्भलगढ़ किला भारत के राजस्थान, मेवाड़ में स्थित इस किले की दीवारें 38 किलोमीटर की दूरी पर फ़ैली हुई हैं। चीन की महान दीवार के बाद अपने विस्तार के अनुसार यह दीवार दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार है।
6. Sheikh Lotfollah Mosque, Iran:
ईरान के इस्फ़हान में स्थित शेख लोत्फोल्लाह मस्जिद। 17 वीं सदी में निर्मित यह मस्जिद सफ़ाविद ईरानी वास्तुकला की सबसे महान कृति है।
7. Derawar Fort, Pakistan:
पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में स्थित विशाल देरावर किला। इस किले में 40 बुर्ज हैं और 30 मीटर ऊंची इसकी दीवारों की कुल परिधि 1500 मीटर है।