“मौका जिंदगी जिंदादिली से जीने का आओ बनें हम भारत के अग्निवीर थल सेना, नौसेना और वायु सेना में”
अगर आप भी अग्निवीर बन ना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े और जाने क्या है अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme), अग्निवीर योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, और कई सारे सवाल।
अग्निपथ योजना जानकारी:
विभाग: रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)
वेबसाइट: https://mod.gov.in
आयु सीमा: उम्र- 17½ – 21 साल
सेवा अवधिः प्रशिक्षण अवधि समेत 4 साल
वेतन: प्रथम वर्ष का वेतन पैकेज ₹4.76 लाख (लगभग), जो चौथे वर्ष में बढ़ कर ₹6.92 लाख (लगभग) तक होगी।
सेवा मुक्ति: ब्याज सहित 11.71 लाख (लगभग) का सेवा निधि पैकेज (कर मुक्त) गैर अंशदायी 48 लाख रुपये का बीमा।
अग्निपथ योजना मुख्य विशेषताएं:
- अग्निपथ योजना पर आधारित भर्ती का मॉडल।
- अग्निवीर के तौर पर सशस्त्र बलों में सेवा करने का सुनहरा अवसर।
- पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्ती।
- चार साल का कार्यकाल।
- आकर्षक मासिक वेतन और “सेवा निधि पैकेज।
- स्थायी भर्ती के लिए आवेदन का 100% अवसर।
- योग्यता और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर, चार साल के बाद केंद्रीय, पारदर्शी, कड़ी प्रक्रिया के जरिए 25% अग्निवीरों का चयन।
एक परिवर्तनकारी योजना।
राष्ट्र:
- अनेकता में एकता पर आधारित राष्ट्रीय एकीकरण के लक्ष्य के साथ सभी क्षेत्रों की महिलाओं सहित युवाओं को समान अवसर।
- सिविल सोसायटी में सैन्य लोकाचार वाले सशक्त, अनुशासित और कुशल युवाओं के माध्यम से राष्ट्र का निर्माण।
सशस्त्र बल:
- बदलती परिस्थितियों व जरुरतों के अनुकूल ऊर्जावान, सशक्त, विविध एवं अधिक प्रशिक्षित युवाओं के साथ युद्ध की बेहतर तैयारी।
- कठोर एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन।
- युवा ऊर्जा और अनुभव के समुचित संतुलन वाले युवा प्रतिभा का चयन।
- स्किल इंडिया का लाभ उठाते हुए तकनीकी संस्थानों के युवाओं को अवसर।
व्यक्ति:
- युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर।
- सैन्य अनुशासन, प्रेरणा, कौशल और शारीरिक फिटनेस को आत्मसात करने में युवा सक्षम बनेंगे।
- बेहतरीन स्किल्स, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा/उच्चतर शिक्षा/क्रेडिट के जरिए आसानी से समाज से जुड़ने में सक्षम होंगे।
- अच्छा वित्तीय पैकेज युवाओं को अन्य नागरिकों की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं जिम्मेदार बनाएगा।
- वर्षों के सैन्य प्रशिक्षण, टीम निर्माण क्षमता, लोकाचार और भाईचारे की भावना वाले आत्मविश्वास से भरे बेहतर नागरिकों का निर्माण।
- एक अग्निवीर का रिज्यूमे इतना अनूठा होगा कि वो भीड़ में भी सबसे अलग नज़र आएगा।
पात्रता:
आवेदकों के लिए आयु सीमा 17 ½ से 21 वर्ष तक।
भर्ती:
- सेवा संबंधित अधिनियम के तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि सहित चार साल की सेवा अवधि के लिए भर्ती किया जाएगा।
- भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं।
प्रशिक्षण:
- मौजूदा प्रशिक्षण केंद्रों में कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
सेवा:
- पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के विभिन्न इलाकों में, जल, थल या वायु में राष्ट्र की सेवा का अवसर।
वित्तीय पकेज:
कुल वार्षिक पैकेज: |
|
प्रथम वर्ष का पैकेज लगभग | ₹4.76 लाख |
चौथे वर्ष में लगभग | ₹6.92 लाख तक की बढ़ोतरी |
भत्ते:
जोखिम और कठिनाई संबंधित एवं अन्य भत्ते, जो लागू हो।
सेवा निधि:
- प्रत्येक अग्निवीर को अपने मासिक वेतन का 30% का योगदान देना होगा।
- सरकार द्वारा समान राशि का योगदान किया जाएगा।
- चार वर्षों के बाद लगभग ₹ 11.71 लाख की राशि मिलेगी, जो आयकर से मुक्त होगी।
मृत्यु पर मुआवजा:
- ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर।
- सेवा के दौरान मृत्यु होने पर ₹44 लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि।
- सेवा निधि घटक समेत चार साल तक के अप्रयुक्त हिस्से का भुगतान।
अपंगता की स्थिति में मुआवजा:
- चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर मुआवजा।
- दिव्यांगता के लिए क्रमशः ₹44/25/15 लाख 50% / 75% / 100% की एकमुश्त अनुग्रह राशि।
कार्यकाल पूरा होने पर:
- चार साल पूरे होने पर सभी उम्मीदवार सेवा निधि’ के हकदार होंगे।
- प्राप्त कौशल का प्रमाण पत्र और उच्चतर शिक्षा के लिए क्रेडिट का प्रावधान।
स्क्रीनिंग का मूल्यांकन:
- सेंट्रलाइज्ड पारदर्शी स्क्रीनिंग, योग्यता और सेवा के दौरान प्रदर्शन के आधार पर आंकलन।
- 100% अग्निवीर नियमित कैडर में भर्ती के लिए अपनी स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं।
चयन:
- एक केंद्रीकृत, पारदर्शी और कठोर प्रक्रिया से चयन।
- नियमित केंडर में भर्ती होने पर नियमित सैनिक तौर पर निर्धारित वेतन। मौजूदा नियमों के अनुसार पेंशन।
योजना के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |
योजना से जुड़े सवाल और जवाब (FAQ) के लिए यहाँ क्लिक करे |
अग्निवीर योजना के बारे कुछ और मुख्य विशेषताएं:
टर्मिनल लाभ – सेवा निधि पैकेज:
- प्रत्येक अग्निवीर को अपने मासिक पैकेज के 30% का योगदान अपने व्यक्तिगत ‘अग्निवीर समूह फंड’ के लिए करना होगा।
- सेवा अवधि पूरी होने के बाद 11.71 लाख रुपये।
- (लगभग) का एकमुश्त सेवा निधि पैकेज (कर मुक्त) का भुगतान होगा।
- सेवा निधि पैकेज में अग्निवीर का योगदान, उस पर ब्याज और सरकार की तरफ से उपयुक्त योगदान शामिल।
- अग्निवीरों के लिए बैंक लोन का विकल्प।
- अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र सेवा मुक्ति के बाद नौकरी की तलाश में मदद।
अग्निपथ योजना चयन मानदंड और नामांकन:
- उम्र- 17½ – 21 साल।
- सेवा अवधिः प्रशिक्षण अवधि समेत 4 साल।
- पारदर्शी, केंद्रीकृत और स्वचालित चयन प्रक्रिया।
- संबंधित सेवा अधिनियम एवं विनियम के तहत अग्निवीरों का नामांकन।
- अखिल भारतीय, सभी वर्ग नामांकन।
- अग्निवीरों का केंद्रीकृत डेटा और रिकॉर्ड।
अग्निपथ योजना सेवा की शर्तें:
- अग्निवीर संबंधित श्रेणियों/पेशों पर लागू चिकित्सा पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे।
- अग्निवीर सशस्त्र बलों में एक जिला रैंक बनाएंगे।
- अपनी सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को एक विशिष्ट प्रतीक चिन्ह।
- विषय पर मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार।
- अग्निवीर सम्मान और पुरस्कार के हकदार।
- शत-प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित संवर्ग में नामांकन क विकल्प चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
- प्रत्येक बैच के 25% अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के नियमित संवर्ग में नामांकित किया जाएगा।
- अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट/ यूनिट/ प्रतिष्ठान में तैनात किया जा सकता है।