वेलेंटाइंस डे की पूर्व संध्या पर यात्रा-सेवा ‘ट्रिप एडवाइजर’ ने यात्रियों से पूछताछ कर रूस के दस सबसे रोमांटिक शहर निर्धारित किये हैं। इस सूची में वे शहर हैं, जिनके रेस्तरां, होटल और आकर्षण स्थलों को युवा जोड़ियों ने सबसे अधिक पसंद किया है और रोमांटिक समय बिताने के लिए उपयुक्त बताया है।
1. Peterhof, Russia:
पहले स्थान पर सेंट पीटर्सबर्ग के पास स्थित पीटरहोफ है। यह जगह ग्रैंड पैलेस और उसके दूर तक फैले सुन्दर पार्कों एवं अनोखे फव्वारों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। पूछे गए लोगों के अनुसार नव-विवाहित जोड़े अपनी शादी के फोटो शूट के लिए महल और उसके आसपास के पार्कों में आना बहुत पसंद करते हैं।
2. Kaliningrad, Russia:
दूसरा स्थान बाल्टिक सागर पर स्थित रिसॉर्ट-शहर कालिनिनग्राद को मिला है। यह जगह अपनी प्राकृतिक छटा और आकर्षक समुद्र तटों से पर्यटकों को आकर्षित करती है।
3. Rostov the Great, Russia:
रोस्तोव दि ग्रेट शहर को तीसरा स्थान मिला है। इसके ऐतिहासिक स्मारकों, मठों और चर्चों के चलते ही पर्यटकों ने इसे यह स्थान दिया है।
4. Vyborg, Russia:
विबोर्ग शहर चौथे स्थान पर है। यह शहर फ़िनलैंड के साथ सीमा पर स्थित है और यूरोपीय शहरों से सबसे अधिक मेल खाता रूसी शहर यही है।
5. Suzdal, Russia, Russia:
पांचवें स्थान पर प्राचीन शहर सुज़दल है। आकार में छोटा होने के बावजूद भी इस शहर का शुमार “गोल्डन रिंग” में है और हाल ही में अपनी अद्वितीय वास्तुकला एवं समृद्ध इतिहास के कारण यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध किया गया है।
6. Pereslavl Zalessky, Russia:
12 वीं सदी में स्थापित हुआ मास्को के निकट स्थित शहर पेरेस्लावल ज़लेस्की भी 10 सबसे लोकप्रिय रूसी शहरों की सूची में है। दम्पति जोड़ों ने इस शहर को फुर्सत का समय बिताने के लिए सबसे अच्छा बताया है।
7. Uglich, Russia:
वोल्गा नदी के रमणीय दृश्यों एवं अन्य आकर्षणों के कारण शहर उग्लीच को भी छुट्टियां बिताने के लिए उत्तम बताया गया है।
8. Pskov, Russia:
रूस के सबसे पुराने शहरों में से एक – प्सकोव – को भी रोमांटिक शहरों की सूची में आठवाँ स्थान मिला है। प्राचीन मंदिर और किले, आलीशान पार्कों में बसीं रियासतें, सुरम्य गांव एवं आकर्षक शहर, जंगल और मैदान तथा अद्वितीय पक्षियों एवं पशुओं से आबाद पुरातात्विक संपदाएँ- इन सब के कारण प्सकोव भूमि की तरफ लोग आकर्षित हुए बिना रह ही नहीं पाते हैं।
9. Listvyanka, Russia:
इरकुत्स्क के पास स्थित ‘लिस्त्व्यानका’ बस्ती को नवां स्थान प्राप्त हुआ है| यह जगह हालांकि बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं है, लेकिन प्राकृतिक सुन्दरता से ओतप्रोत है| यह ही वह जगह है, जहां से दुनिया की सबसे बड़ी और समृद्ध झील- बैकाल झील- से परिचय शुरू होता है।
10. Svetlogorsk, Russia:
बाल्टिक सागर पर बसा शहर- स्वेत्लोगोर्स्क – इस सूची में दसवें स्थान पर है। अब आप ही बताइए कि अपने प्रेमी के साथ समुद्र तट पर टहलने से ज्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है?